शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को लगा नया फेफड़ा, करने लगा काम

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को लगा नया फेफड़ा, करने लगा काम

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का नया फेफड़ा काम करने लगा

विज्ञापन

रांची : चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का नया फेफड़ा काम करने लगा है. लंग ट्रासप्लांट के बाद एकमो मशीन का सपोर्ट हटाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

नये फेफड़े के कारण ऑक्सीजन का स्तर 70 फीसदी बढ़ गया है. इलाज कर रहे लंग ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ व इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ अपार जिंदल ने बताया कि उम्मीद के हिसाब से शिक्षा मंत्री की स्थिति में सुधार दिख रहा है.

अब वह 30 फीसदी ही ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. तीन हफ्ते बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे. उन्होंने बताया कि बुधवार को शिक्षा मंत्री पूरी तरह होश मेें आ गये. मंगलवार को शिक्षा मंत्री का लंग ट्रांसप्लांट किया गया था.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola