झारखंड: बर्लिन अस्पताल की जमीन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुईं प्रीति कुमार, सीनियर आईएएस की हैं पत्नी
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 12 Jan 2024 7:23 PM
झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर हुईं. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में प्रीति कुमार करीब एक बजे पेश हुईं. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने उनसे रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन को लेकर पूछताछ की.
रांची: झारखंड के गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुईं. वह करीब एक बजे ईडी ऑफिस पहुंचीं थी. रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन मामले में उनसे पूछताछ हुई. ईडी के अधिकारियों ने अस्पताल की जमीन को लेकर उनसे पूछताछ की. आपको बता दें कि ईडी ने समन जारी कर उन्हें तीन जनवरी को पेश होने को कहा था, लेकिन बाहर रहने का हवाला देकर उन्होंने समय की मांग की थी. इसके बाद 12 जनवरी को उन्हें हाजिर होने को कहा गया था.
प्रीति कुमार से ईडी के अधिकारियों ने की पूछताछ
झारखंड के भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर हुईं. ईडी द्वारा जारी समन के आलोक में प्रीति कुमार करीब एक बजे पेश हुईं. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने उनसे रांची के बरियातू स्थित बर्लिन अस्पताल की जमीन को लेकर पूछताछ की. उन्होंने ईडी के अधिकारियों को जानकारी दी कि बर्लिन अस्पताल रांची में बरियातू रोड में है. इस अस्पताल से वे जुड़ी हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










