चुनाव में वोट करना होगा अब और आसान, नहीं जाना पड़ेगा दूर, बूथों पर नहीं दिखेगी भीड़, झारखंड में क्या है तैयारी?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करते
ECI Guidelines: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि अब सभी मतदान केंद्रों पर अधिकतम मतदाताओं (वोटरों) की संख्या 1200 के अंदर रहेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदाताओं को उनके नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें, ताकि मतदान करने में आसानी हो.
ECI Guidelines: रांची-झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश मिला है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए अधिकतम मतदाताओं (वोटरों) की संख्या 1200 के अंदर ही सुव्यवस्थित करनी है. इसके कारण राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि होगी. इसके लिए नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. इसके साथ ही उन मतदान केंद्रों के लिए नए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं उप जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे.
अपने स्तर पर तैयारी कर लें जिला निर्वाचन पदाधिकारी
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा है कि मतदाताओं को उनके नजदीकी मतदान केंद्र पर सूचीबद्ध करें. इसके लिए पदाधिकारी अपने जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए नजरी-नक्शा, गूगल अर्थ व्यू मैप एवं की-मैप भी तैयार करा लें. उन्होंने कहा कि आगामी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व संशोधन गतिविधि के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने स्तर पर तैयारी कर लें. त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए ससमय कार्यों का निष्पादन करें.
ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच Good News, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, झारखंड में Monsoon की एंट्री पर IMD का बड़ा अपडेट
ऑनलाइन बैठक में ये थे उपस्थित
इस अवसर पर सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेवर कारोबारी से लूटपाट करनेवाले गिरोह के 6 अपराधी हथियार के साथ अरेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




