गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जेवर कारोबारी से लूटपाट करनेवाले गिरोह के 6 अपराधी हथियार के साथ अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी डॉ विमल कुमार

Giridih Crime News: गिरिडीह पुलिस को आज शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. हथियार का भय दिखाकर जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में जेवर कारोबारी विशाल सोनी से लूटपाट करनेवाले गिरोह के छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनके पासे से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, जेवर कारोबारी से लूटी गयी 10 पीस चांदी की पायल बरामद की गयी है.

विज्ञापन

Giridih Crime News: गिरिडीह-जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी में जेवर कारोबारी विशाल सोनी से हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करनेवाले गिरोह के छह अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सख्ती से पूछताछ करने पर इन अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस के साथ जेवर कारोबारी से लूटी गयी 10 पीस चांदी की पायल और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की गयी दो बाइक भी बरामद की गयी है. गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार और एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को मामले का खुलासा किया. 22 मई को सिर्फ तीन अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन इन तीनों अपराधियों की निशानदेही पर जमुआ, धनवार और पचंबा थाना पुलिस ने गिरोह के छह अपराधियों को दबोच लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने इन अपराधियों को किया है गिरफ्तार


गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में धनबाद के झरिया थाना इलाके के साहना निवासी मुनेश्वर बेलदार के साथ पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबारी गांव निवासी भोला सिंह, माथाडीह निवासी मोहम्मद समीर अंसारी, पिपराटांड़ निवासी अजय दास, राजू दास, जमुआ थाना इलाके के कुरूमटांड गांव निवासी छोटू सिंह शामिल हैं.

छोटू सिंह के खिलाफ सर्वाधिक 15 केस हैं दर्ज


छह अपराधियों में जमुआ के छोटू सिंह के खिलाफ जमुआ और देवरी थाने में पहले से 15 केस दर्ज हैं, जबकि राजू दास के खिलाफ देवरी और जमुआ में 5 केस दर्ज हैं. भोला सिंह के खिलाफ जमुआ, पचंबा, हीरोडीह और धनवार में 9 केस दर्ज हैं. मुनेश्वर बेलदार के खिलाफ नगर और जमुआ थाने में तीन मामले दर्ज हैं. समीर अंसारी के खिलाफ जमुआ में दो और अजय दास के खिलाफ दो केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच Good News, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, झारखंड में Monsoon की एंट्री पर IMD का बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola