भीषण गर्मी के बीच Good News, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, झारखंड में Monsoon की एंट्री पर IMD का बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची के आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं. आज शनिवार से राज्य में कई जगहों पर बारिश की संभावना है. 16 जून से राज्य में भारी बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में संताल पगरना के रास्ते 18 जून तक मानसून प्रवेश करेगा. इस बार मानसून की बारिश बेहतर होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड के लोगों को जल्दी ही भीषण गर्मी से निजात मिलनेवाली है. मानसून संताल परगना के रास्ते 16 से 18 जून के बीच झारखंड में प्रवेश कर जाएगा. इसके बाद एक-दो दिन में मानसून पूरे राज्य में फैल जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मानसून के 16 जून तक ओडिशा पहुंच जाने की उम्मीद है. 18 जून तक झारखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा. इस बार मानसून की स्थिति काफी बेहतर रहेगी. पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है. 16 जून से झारखंड में भारी बारिश हो सकती है और वज्रपात भी हो सकता है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सितंबर तक मानसून के रहने का अनुमान


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड के कई हिस्सों में 14 जून से ही गर्जन के साथ बारिश शुरू हो जाएगी. 16 से 18 जून तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने 14 जून से ही पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मानसून के सितंबर माह तक रहने की उम्मीद है. पिछले वर्ष झारखंड में मानसून ने 21 जून को प्रवेश किया था. किसानों ने धान का बिचड़ा सहित खेत तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के धनबाद का ये मॉल बना रणक्षेत्र, ढुलू महतो और रणविजय सिंह के समर्थक भिड़े, लाठीचार्ज, 3 हिरासत में

लातेहार में शुक्रवार को 20 मिमी बारिश, मेदिनीनगर रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को लातेहार में 20 मिमी बारिश हुई, जबकि शुक्रवार को मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है और पिछले 24 घंटे में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. शाम में पूर्वी सिंहभूम व पश्चिमी सिंहभूम में भी हल्की बारिश हुई है.

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–तापमान
रांची–35.0
जमशेदपुर–36.5
मेदिनीनगर–40.2
बोकारो–38.1
चाईबासा–37.4

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को देख हुए इतने प्रभावित कि दुनिया की सबसे छोटी गाय ले आए रांची, शेखावत अली का पुंगनूर प्रेम मोह लेगा मन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola