पेयजल संबंधी भुगतान व निविदा पर रोक हटे

Published at :14 Apr 2020 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
पेयजल संबंधी भुगतान व निविदा पर रोक हटे

रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से पेयजल व स्वच्छता विभाग की सेवाओं को आकस्मिक बताते हुए भुगतान व निविदा पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हैंडपंप की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है. पिछले […]

विज्ञापन

रांची : पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से पेयजल व स्वच्छता विभाग की सेवाओं को आकस्मिक बताते हुए भुगतान व निविदा पर लगी रोक हटाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हैंडपंप की मरम्मत युद्ध स्तर पर की जा रही है. पिछले वर्ष का भुगतान अभी तक संवेदकों को नहीं हुआ है. आपदा विभाग से राशि विमुक्त हो गयी है, लेकिन भुगतान लंबित है. मंत्री ने हैंडपंप मरम्मत के लिये सभी जिलों में प्लंबर एवं हैंडपंप मरम्मत वाहन को प्राथमिकता के आधार पर पास निर्गत करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में पांच नये चापाकल लगाया जाना है. इसके लिये विभाग को निविदा प्रकाशित कर कार्य शुरू करना है.

इस अालोक में मंत्री ने सरकार से निविदाओं पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है.ईंट भट्ठों व क्रशर को दें संचालन की अनुमतिमंत्री ने कहा कि कई प्रखंडों व पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचेन का संचालन एेसी जगह हो रहा है, जहां सभी जरूरतमंद नहीं पहुंच सकते. उन्होंने मुख्यमंत्री दीदी किचेन के स्थल का चयन विधायकों की अनुशंसा पर करने का निवेदन किया. मंत्री ने कोविड-19 का सर्वे कार्य करने वाले पारा शिक्षकों को बीमा का लाभ देने की भी मांग की तथा ईंट भट्ठों, क्रशरों व अन्य निर्माण क्षेत्रों में कार्य कर रहे मजदूरों के हित का ख्याल रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की शर्त पर इनके संचालन की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola