ePaper

दुर्गा उरांव ने लगाया पंकज यादव पर फर्जीवाड़े का आरोप, केस दर्ज

Updated at : 30 Mar 2024 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

एदलहातू निवासी दुर्गा उरांव ने न्यू एरिया मोरहाबादी निवासी पंकज यादव पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बरियातू थाना में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रांची. एदलहातू निवासी दुर्गा उरांव ने न्यू एरिया मोरहाबादी निवासी पंकज यादव पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बरियातू थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पुलिस मुख्यालय में उनके नाम और पते का उल्लेख करते हुए झारखंड अगेंस्ट करप्शन के लेटर पैड पर एक पत्र भेजा गया था. यह पत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम पर संबोधित था. जिसमें पुलिस पदाधिकारी नूतन मोदी के ट्रांसफर-पोस्टिंग के संबंध में उल्लेख था. इस बात की जानकारी दुर्गा उरांव को तब मिली, जब लिफाफे में अपूर्ण पता अंकित होने की वजह से यह पत्र वापस दुर्गा उरांव के पते पर वापस भेज दिया गया. तब दुर्गा उरांव को पता चला कि उनके संस्थान के पुराने लेटर पैड का प्रयोग कर पत्र लिखा गया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को आगे बताया है कि पंकज यादव आठ-दस वर्ष पूर्व उनकी संस्था से जुड़े थे. बाद में उन्हें संस्था से निकाल दिया गया. संभवत: संस्था का पुराना लेटरपैड उसके पास हो. इसलिए शिकायतकर्ता को इस बात की आशंका है कि इस काम के पीछे पंकज यादव का हाथ है. शिकायतकर्ता के अनुसार पंकज यादव मूल रूप से पलामू का रहने वाला है. जबकि नूतन मोदी भी पलामू में पदस्थापित रह चुकी है. इसलिए पंकज यादव ने नूतन मोदी को ब्लैकमेल करने या दबाव डालने के लिए उसके खिलाफ पत्राचार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola