Dumri By Election: डुमरी उपचुनाव के छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, 64.84 फीसदी वोटिंग
Dumri By Election LIVE: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह सात बजे से जारी थी. शाम पांच बजे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. 64.84 फीसदी वोटिंग हुई. दो लाख 98 हजार 629 वोटरों ने छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी.
शाम पांच बजे तक 64.84 फीसदी वोटिंग
डुमरी उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 64.84 फीसदी वोटिंग हुई.
डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में सभी 373 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे. सभी छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है.
डुमरी उपचुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह
डुमरी उपचुनाव को लेकर वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है. शाम पांच बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित है.
बारिश खत्म होते ही वोट देने पहुंचीं महिलाएं
बोकारो के नर्रा स्कूल में बारिश के बाद वोट देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं हैं. वोट देने के लिए कतार में लगी हैं.

तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंग
डुमरी उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंग हुई है. आपको बता दें कि शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी. आपको बता दें कि वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
नक्सलियों के गढ़ रहे नारायणपुर में जमकर वोटिंग
पेक नारायणपुर, बोकारो, मुकेश झा: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर कभी नक्सलियों का गढ़ माना जाता था. नक्सली जब वोटिंग नहीं करने का फरमान जारी करते थे, तो इलाके के लोग डर कर अपने घरों से बाहर तक नहीं निकलते थे और मतदान प्रतिशत काफी कम रहता था. जागरूकता आई. धीरे-धीरे नक्सलियों की पकड़ कमजोर हुई और इसी इलाके में वोटर अब जमकर वोट कर रहे हैं. राजकीय कृत मध्य विद्यालय में दो मतदान केंद्र हैं. 203 और 204. दोनों मिलाकर लगभग 2300 मतदाता है. यहां वोटिंग स्लो होने के कारण 3:00 बजे भी लगभग 55 से 60% तक ही मतदान हो सका है.
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए