ePaper

प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप, डंपर मालिकों ने रोकी कोयला ढुलाई

Updated at : 30 Jun 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप, डंपर मालिकों ने रोकी कोयला ढुलाई

सीएचपी-बचरा साइडिंग से जुड़े डंपर मालिकों ने प्रबंधन पर दोहरी नीति का आरोप लगा कर सोमवार की दोपहर कोयला ढुलाई रोक दी.

विज्ञापन

पिपरवार. सीएचपी-बचरा साइडिंग से जुड़े डंपर मालिकों ने प्रबंधन पर दोहरी नीति का आरोप लगा कर सोमवार की दोपहर कोयला ढुलाई रोक दी. इससे पीपल चौक बचरा से राय कोलियरी तक कोयला लोड डंपरों की लंबी कतार लग गयी. इस संबंध में डंपर मालिकों ने बताया कि प्रबंधन 10 चक्का डंपर मालिकों के साथ भेदभाव कर रहा है. 12 व 14 चक्का डंपरों को विशेष सहूलियत दी गयी है. उन्हें इसके लिए 10 नंबर कांटाघर में वजन की सुविधा दी गयी है. जबकि ये संख्या में मात्र 15 हैं. जबकि सौ से अधिक 10 चक्का डंपरों को एक नंबर कांटाघर में वजन कराने का निर्देश दिया गया है. बताया कि पहले से सीएचपी स्टॉक में कोयले की कमी है. नयी व्यवस्था के तहत 12 व 14 चक्का डंपरों को ज्यादा कोयला ढुलाई का अवसर मिल रहा है. वहीं, 10 चक्का डंपर को कम अवसर मिल रहा है. खबर लिखे जाने तक डंपर मालिकों से वार्ता के लिए कोई अधिकारी नहीं आया था. इस संबंध में सीएचपी मैनेजर धीरप्रताप ने कहा कि डीटीओ चतरा के निर्देश पर जरूरी कागजात नहीं रखने वाले वैसे 25 डंपरों को कोयला ढुलाई करने से मना कर दिया गया है. उन्हें वाहन के पेपर अपडेट कर लाने का निर्देश दिया है. डंपर मालिक जो कहानी सुना रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं. कहा कि जरूरत के अनुसार कांटाघरों में बदलाव होता रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola