ओबीसी आरक्षण, खतियान और सरना कोड को लेकर झामुमो ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांगा समय

विनोद पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात के क्रम में उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. इन मांगों में 1932 खतियान, सरना कोड, आरक्षण जैसे मुद्दे शामिल है.
रांची : 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, सरना धर्म कोड और एसटी-एससी ओबीसी आरक्षण मामले को लेकर झामुमो अपने सहयोगी इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से मिलना चाहता है. झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय की मांग करते हुए पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि झारखंड के 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें सांसद व विधायक भी होंगे, इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं.
श्री पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात के क्रम में उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. इन मांगों में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति, सरना धर्म कोड और एसटी-एससी ओबीसी आरक्षण के मुद्दे शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से यथाशीघ्र समय देने का आग्रह किया गया है.
राजभवन ने लौटाया, तो अब हम राष्ट्रपति से अपील करेंगे
पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि स्थानीय नीति और आरक्षण बिल को राजभवन ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए लौटा दिया है. राजभवन की ओर से कहा गया कि यह नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अब हम सभी राष्ट्रपति से अपील करेंगे. उन्हें ज्ञापन देकर उक्त मांगों काे स्वीकृति प्रदान करने को कहेंगे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




