Dr Sonajharia Min‍z: कौन हैं डॉ सोनाझरिया मिंज? सीएम हेमंत सोरेन ने यूनेस्को की नवनियुक्त को-चेयरपर्सन को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन के साथ डॉ सोनाझरिया मिंज

Dr Sonajharia Minz: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दुमका के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ सोनाझरिया मिंज ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने डॉ सोनाझरिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Dr Sonajharia Minj: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज शनिवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (दुमका) की पूर्व कुलपति डॉ सोनाझरिया मिंज ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ सोनाझरिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयरपर्सन नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास जताया कि डॉ सोनाझरिया मिंज यूनेस्को की को-चेयरपर्सन के रूप में कार्य करते हुए आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को मजबूती प्रदान करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात-हेमंत सोरेन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे समस्त झारखंडवासी एवं विशेष तौर पर आदिवासी समुदाय की ओर से आपको शुभकामनाएं देते हैं. यह झारखंड के आदिवासी समुदायों के लिए बहुत गर्व की बात है कि आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से आदिवासी समुदाय के मुद्दे, उनके आत्मनिर्णय के अधिकार एवं ज्ञान प्रणाली को वैश्विक मंच प्रदान होगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में जीजा-साली अरेस्ट, 1 करोड़ की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 44.57 लाख कैश भी बरामद

कौन हैं डॉ सोनाझरिया मिंज?


डॉ सोनाझरिया मिंज झारखंड की आदिवासी बिटिया हैं. गुमला जिले की रहनेवाली हैं. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हैं. दुमका के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी हैं. अब इन्हें एक और जिम्मेदारी दी गयी है. वह यूनेस्को की को-चेयरपर्सन नियुक्त की गयी हैं.

ये भी पढ़ें: Mango Production: बंजर जमीन उगल रही ‘सोना’, दिल्ली-बेंगलुरु में है इस खास आम की डिमांड, स्वाद ऐसा कि जी ललचाए रहा ना जाए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola