झारखंड में जीजा-साली अरेस्ट, 1 करोड़ की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 44.57 लाख कैश भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार जीजा-साली की जानकारी देते एसपी सुमित कुमार अग्रवाल

झारखंड की चतरा पुलिस ने नशे पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. एक करोड़ की अफीम और ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ये रिश्ते में जीजा-साली हैं. चतरा पुलिस ने 44 लाख 57 हजार 350 रुपए कैश भी बरामद किया है. चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी.

विज्ञापन

चतरा, तसलीम- पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के खिलाफ बड़ी कारवाई की है. 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. करीब एक करोड़ की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त की गयी है. पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन कुमार दांगी उर्फ भगीरथ दांगी और राजपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ीगढ़ा निवासी रूबी देवी (पति-शंभू दांगी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों रिश्ते में जीजा और साली हैं. तस्करों के पास से अफीम, ब्राउन शुगर, नकद के अलावा एक बाइक (जेएच 02 क्यू 8007), एक ब्राउन शुगर मशीन, एक मोबाइल और एक बाइक चाबी जब्त की गयी है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध संपत्ति होगी जब्त-चतरा एसपी


चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर 11 जून को विशेष टीम द्वारा पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के पत्थलगड्डा कुम्हार टोला निवासी मधु कुमार (उद्वेश कुमार दांगी) से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, अफीम और 23 लाख 60 हजार 700 रुपए नकद जब्त किया गया था. इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद लगातार छापामारी की जा रही थी. इस दौरान विभिन्न जगहों से ब्राउन शुगर, अफीम, नकद समेत अन्य सामान जब्त किया गया. इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अन्य की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अफीम, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले वालों को बख्शा नहीं जाएगा. अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी.

ये भी पढ़ें: चुनाव में वोट करना होगा अब और आसान, नहीं जाना पड़ेगा दूर, बूथों पर नहीं दिखेगी भीड़, झारखंड में क्या है तैयारी?

छापेमारी टीम में ये थे शामिल


छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल, चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा, पुलिस निरीक्षक सनोज कुमार चौधरी, सिमरिया पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम, गिद्धौर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलखो, पत्थलगड्डा थाना के एसआई विजय कुमार, रांची नामकुम थाना के एसआई सोनू कुमार दास, इटखोरी थाना के एएसआई दुखीराम महतो व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Mango Production: बंजर जमीन उगल रही ‘सोना’, दिल्ली-बेंगलुरु में है इस खास आम की डिमांड, स्वाद ऐसा कि जी ललचाए रहा ना जाए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola