Ranchi News : दर्शन परिषद में रांची विवि से डॉ अजय व डॉ सविता शामिल

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : दर्शन परिषद में रांची विवि से डॉ अजय व डॉ सविता शामिल

अखिल भारतीय दर्शन परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है.

विज्ञापन

रांची. अखिल भारतीय दर्शन परिषद की नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है. इसका अध्यक्ष मध्यप्रदेश सागर से प्रो अंबिका दत्त शर्मा को चुना गया है, जबकि इस देश स्तरीय परिषद में रांची विवि से पीजी दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं. इसी विभाग की शिक्षिका डॉ सविता मिश्र को संपादक मंडल में रखा गया है. साथ ही कार्यकारिणी में अन्य सदस्य भी बनाये गये हैं.

महाराष्ट्र से डॉ रजनी सिन्हा को भी उपाध्यक्ष बनाया

परिषद के अन्य पदाधिकारियों में महाराष्ट्र से डॉ रजनी सिन्हा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है. आरा बिहार से प्रो किस्मत कुमार सिंह को सचिव और मुजफ्फरपुर बिहार से डॉ विजय कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. महाराष्ट्र से डॉ जयंत उपाध्याय, मधेपुरा बिहार से डॉ सुधांशु शेखर और गढ़वाल उत्तराखंड से डॉ कविता भट्ट को सहसचिव चुना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola