Jharkhand News: DSE के आठ बार पत्र लिखने के बाद भी DPS रांची ने नहीं लिया नामांकन, जानें पूरा मामला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Nov 2022 9:15 AM
शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीइ) 2009 का पालन दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची नहीं कर रहा. सत्र शुरू हुए सात माह बीत गये, बावजूद इसके 15 बच्चों को नामांकन नहीं मिला.
रांची: शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीइ) 2009 का पालन दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची नहीं कर रहा. सत्र शुरू हुए सात माह बीत गये, बावजूद इसके 15 बच्चों को नामांकन नहीं मिला. इन बच्चों की सूची जून में ही जिला शिक्षा अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी आरटीइ रांची आकाश कुमार ने स्कूल को भेजी थी. स्कूल को नामांकन जल्द पूरा कर डीएसइ कार्यालय को अवगत कराने की बात कही गयी थी.
बावजूद इसके डीपीएस, रांची ने बच्चों का नामांकन नहीं लिया. इस दौरान मई से अब तक नोडल पदाधिकारी आठ बार प्राचार्य को पत्र भेज कर हिदायत दे चुके हैं. चयनित बच्चों के अभिभावक गुरुवार को जाकिर हुसैन पार्क के समक्ष धरना देने पहुंचे. इधर डीएसइ ने कहा कि जिन स्कूलों ने अब तक आरटीइ के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरा नहीं किया है, उन स्कूलों के प्राचार्यों के विरुद्ध 19 नवंबर के बाद कार्रवाई की जायेगी. इधर इस मामले में डीपीएस के प्राचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गयी, पर जवाब नहीं मिला.
नोडल पदाधिकारी आरटीइ ने डीपीएस, रांची को नियमत: जांच कर 15 बच्चों के नामांकन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. चयनित बच्चों में अब्दुर रहमान, अहान अभिरूप, अमीर हमजा, अंकित कुमार, आरीब अंसारी, अर्नब बरमन, आरवी रानी, छवी रानी, फातिमा परवीन, माहिरा सादाब, मो सलमान, मो यूसूफ, मो हम्माद रजा, शौर्य संदीप कुमार, तैमुर आलम शामिल थे. इन बच्चों के अभिभावक नामांकन की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं.
डीपीएस में आरटीइ के तहत 15 बच्चों का नामांकन लेने के लिए आठवीं बार सात नवंबर को प्राचार्य को पत्र भेज कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद भी स्कूल के प्राचार्य ने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सूचित नहीं किया है. यह गंभीर मामला है. मामले में कार्रवाई की जायेगी.
– आकाश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी आरटीइ रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










