मनरेगा बचाओ अभियान का डोर टू डोर कार्यक्रम
Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 19 Jan 2026 11:23 PM
नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया गया.
पिस्का नगड़ी. नगड़ी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगड़ी प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने किया. कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में डोर टू डोर जाकर बताया गया कि हाल फिलहाल में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदल कर जी राम जी योजना बनायी गयी है. इस योजना को लाकर गरीब जनता की रोजगार और अधिकार को छीनने का काम कर रही है. सभा में प्रखंड अध्यक्ष सहाबीर लोहरा ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र को समाप्त करने का यह षड्यंत्र है. कार्यक्रम में नगड़ी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी, महासचिव निरुपमा तिग्गा, मकसूद अंसारी, महावीर नायक, शक्ति महतो, अनीता तिग्गा, पंचायत अध्यक्ष गुलशन टोप्पो, अत्ताउल्लाह अंसारी, दीपक नायक, शोएब अंसारी, रानी तिर्की, रूपेश खलखो सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










