बीते एक दशक से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं झारखंड के 49 डॉक्टर, अब होगा तबादला, सूची तैयार

Updated at : 10 Jul 2023 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
बीते एक दशक से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं झारखंड के 49 डॉक्टर, अब होगा तबादला, सूची तैयार

झारखंड के डॉ श्याम नंदन सिन्हा 20 वर्ष 16 दिन से चतरा और जुगल किशोर चौबे 20 वर्ष चार महीने से देवघर में पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नौ वर्ष से ज्यादा एक जिले में जमे डॉक्टरों की सूची में इनका नाम शामिल है

विज्ञापन

रांची, सतीश कुमार:

रांची : झारखंड के विभिन्न जिलों में 49 डॉक्टर एक दशक से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित हैं. तीन डॉक्टरों का प्रभाव ऐसा है कि वे 20 साल से अधिक समय से एक जिले में जमे हैं. अपनी पहुंच की बदौलत इनका तबादला बार-बार एक ही जिलों में होता रहा है. इनमें डॉ प्रदीप सिंह पिछले 21 वर्ष पांच महीने से राजधानी रांची में जमे हैं. फिलहाल वे विधानसभा में पदस्थापित हैं. वे आइएमए के पदाधिकारी भी हैं.

इसी प्रकार डॉ श्याम नंदन सिन्हा 20 वर्ष 16 दिन से चतरा और जुगल किशोर चौबे 20 वर्ष चार महीने से देवघर में पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नौ वर्ष से ज्यादा एक जिले में जमे डॉक्टरों की सूची में इनका नाम शामिल है. विभाग की ओर से जारी पहली सूची में इनमें से कई डॉक्टरों का नाम शामिल नहीं था. इस संबंध में खबर छपने के बाद ऐसे 43 डॉक्टरों के नाम जोड़ते हुए स्वास्थय विभाग ने संशोधित सूची जारी की गयी. विभाग ने नौ साल से ज्यादा एक ही जिले में जमे डॉक्टरों के तबादला को लेकर विकल्प मांगा है.

सीएम ने कहा था : अगर मैं डॉक्टर होता, तो वहां पोस्टिंग मांगता, जहां कोई डॉक्टर नहीं जाना चाहता

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि डॉक्टरों में सकारात्मक सोच की जरूरत है. सभी को शहरी क्षेत्र में काम करने की इच्छा होने लगती है. यह मानव जीवन का स्वभाव है. अगर मैं डॉक्टर होता, तो वहां पोस्टिंग मांगता, जहां कोई डॉक्टर नहीं जाना चाहता है. उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर 100 प्रतिशत की जगह 50 प्रतिशत की क्षमता लगाते हैं, तो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

एक दशक से ज्यादा एक ही जिले में जमे डॉक्टर

नाम जिला पदस्थापन अवधि

1. डॉ प्रदीप सिंह रांची 21 वर्ष पांच माह

2. डॉ अशोक चौधरी रांची 19 वर्ष छह माह

3. डॉ हर्ष चंद्रा रांची 16 वर्ष पांच माह

4. डॉ सत्येंद्र कुमार रांची 16 वर्ष पांच माह

5. डॉ शशि भूषण खलखो रांची 15 वर्ष

6. डॉ वसुधा रांची 13 वर्ष नौ माह

7. डॉ अंजुला रांची 12 वर्ष 10 माह

8. डॉ ललित रंजन पाठक रांची 12 वर्ष छह माह

9. डॉ विनीता एक्का रांची 12 वर्ष छह माह

10. डॉ नमिता टोप्पो रांची 12 वर्ष

11. डॉ जागृति सुरीन रांची 10 वर्ष नौ माह

12. डॉ उमा सिन्हा रांची 10 वर्ष सात माह

13. डॉ रानी बेक पूर्वी 13 वर्ष नौ माह

14. डॉ आलोक रंजन महतो पू सिंहभूम 11 वर्ष छह माह

15. डॉ रश्मि बारा पू सिंहभूम 10 वर्ष सात माह

16. डॉ खालिद अंजुम प सिंहभूम 13 वर्ष नौ माह

17. डॉ माधुरी हेंब्रम प सिंहभूम 11 वर्ष पांच माह

18. डॉ गीता प्रसाद प सिंहभूम 11 वर्ष

19. डॉ मनोरमा सिदेश सरायकेला 19 वर्ष

-खरसावां

20. डॉ प्रफुल्ल महतो सरायकेला 13 वर्ष नौ माह

खरसावां

21. डॉ शेखर चौधरी सरायकेला 12 वर्ष छह माह

खरसावां

डॉक्टर जिला पदस्थापन अवधि

22. आलोक विश्वकर्मा धनबाद 14 वर्ष छह माह

23. रेखा कुमारी धनबाद 13 वर्ष नौ माह

24. एन साहा धनबाद 13 वर्ष नौ माह

25. संजीव कुमार प्रसाद धनबाद 13 वर्ष छह माह

26. सुधा सिंह धनबाद 12 वर्ष छह माह

27. संतोष रंजन धनबाद 11 वर्ष चार माह

28. अनुपम किशोर बोकारो 13 वर्ष नौ माह

29. फ्लोरिया होरो बोकारो 10 वर्ष सात माह

30. निर्मल बेसरा गोड्डा 19 वर्ष

31. परमानंद दर्वे गोड्डा 12 वर्ष छह माह

32. खालिद अहमद गोड्डा 11 वर्ष पांच माह

33. प्रदीप सिन्हा गोड्डा 11 वर्ष 14 दिन

34. श्याम नंदन सिन्हा चतरा 20 वर्ष 16 दिन

35. संजय सिद्धार्थ चतरा 10 वर्ष 28 दिन

36. अजीत खलखो खूंटी 12 वर्ष 21 दिन

37. सुजीता एक्का खूंटी 10 वर्ष 19 दिन

38. उमेश प्रसाद हजारीबाग 13 वर्ष नौ माह

39. राजेश गुप्ता हजारीबाग 10 वर्ष नौ माह

40. राजेश गुप्ता हजारीबाग 10 वर्ष नौ माह

41. राम सुंदर सिंह गढ़वा 13 वर्ष नौ माह

42. अरुण कुमार गढ़वा 11 वर्ष 18 दिन

43. जुगल किशोर चौबे देवघर 20 वर्ष चार माह

44. सुरेंद्र मिश्रा जामताड़ा 15 वर्ष छह माह

45. उदय सिंह पलामू 13 वर्ष नौ माह

46. एम हलधर विश्वकर्मा रामगढ़ 13 वर्ष नौ माह

47. रमेश कुमार दुमका 12 वर्ष आठ माह

48. लियाकत अंसारी मधुपुर 12 वर्ष छह माह

49. राकेश कुमार सिमडेगा 11 वर्ष तीन माह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola