Cricket : गैलेक्सी ने अरविंदो सीए को हराया
Updated at : 15 Jan 2025 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में मंगलवार को गैलेक्सी सीए ने अरविंदो सीए को 32 रनों से हराया.
विज्ञापन
रांची.
लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में मंगलवार को गैलेक्सी सीए ने अरविंदो सीए को 32 रनों से हराया. गैलेक्सी सीए ने 172 रन बनाये. जवाब में अरविंदो सीए 140 रन पर सिमट गयी. गैलेक्सी सीए : 8/172 रन (समृद्ध 24, विवेक 42, अमन 26, शाहिद 15, आकाश 14, विकास व आशीष दो-दो, बीरेंद्र तीन विकेट). अरविंदो सीए : 140 रन (दीक्षांत 12, प्रांजुल-22, तुषार 33, बीरेंद्र 17, विवेक, आकाश, अमन दो-दो, शाहिद तीन विकेट).अरगोड़ा सीए की आसान जीत
रांची. सात्विक मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट में मंगलवार को अरगोड़ा सीए ने साईं नामकुम को 86 रनों से हराया. अरगोड़ा सीए ने 248 रन बनाये. कौशिक ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली. अभिजीत व आलोक ने क्रमश: 35-35 रन बनाये. जवाब में साईं नामकुम की टीम 168 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए गोलू ने 56 रन बनाये. अरगोड़ा सीए : 248 रन (कौशिक 60, अभिजीत 35, आलोक 35, रितिक : 41/4, उमा 39/3). साई नामकुम : 162 रन पर आउट (गोलू 56, अविनाश 29, तनवीर 42/5, आदर्श और अमन को 2-2 विकेट).मेकन ने बीएयू ब्लास्टर को हराया युवराज ने जड़ा अर्धशतक
रांची. युवराज (55) की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से मेकन ने इसीएस सुपर डिवीजन क्रिकेट में बीएयू ब्लास्टर को आठ विकेट से हराया. मेकन स्टेडियम में खेले गये मैच में बीएयू ब्लास्टर की टीम 123 रन पर आउट हो गयी. कृष ने 38 रन बनाये. नीतीश ने 21 रन की पारी खेली. मेकन की ओर से राजू ने पांच व आकाश ने दो विकेट लिये. जवाब में मेकन ने मात्र दो विकेट गंवा कर 127 रन बना लिये. युवराज ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली. भीष्म ने 22 रनों का योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




