स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण

Updated:
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण

स्कूली विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को सिल्ली प्रखंड के स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. स्कूली विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण योजना के तहत सोमवार को सिल्ली प्रखंड के स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गयी. सोमवार को प्रखंड के छह स्कूलों के बीच 250 साइकिलों का वितरण किया गया. सभी बच्चे साइकिल लेकर बेहद खुश हुए. बच्चों ने कहा कि अब हमें स्कूल आने में किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी. हम समय से स्कूल पहुंच सकेंगे. साइकिल वितरण करने वाली एजेंसी ने बताया कि प्रखंड के अलग-अलग स्कूलों में कुल 1300 साइकिलों का वितरण किया जाना है. कई चरणों में यह बांटी जा रही है. अब तक 700 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है. शेष साइकिलों का वितरण जल्दी ही कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola