सिमडेगा के लोगों में धनतेरस को लेकर विशेष उत्साह, बाजारों में हो रही उपहारों की बौछार

Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा के लोगों में धनतेरस को लेकर विशेष उत्साह, बाजारों में हो रही उपहारों की बौछार

धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. मंगलवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है. शहर के बाजार सज-धज कर तैयार हैं.

विज्ञापन

धनतेरस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गयी है. मंगलवार को धनतेरस का पर्व धूमधाम के साथ मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है. शहर के बाजार सज-धज कर तैयार हैं. कई व्यवसायियों द्वारा अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूर्व से ही बुकिंग की सुविधा प्रदान की गयी है. बाजार में काफी गहमागहमी है. दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

विशेष रूप से ज्वेलर्स, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक, बाइक, कार, कंप्यूटर, मोबाइल आदि की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं. सभी दुकानों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. जहां एक ओर दीपावली की तैयारी में लोग जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर धनतेरस को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है. धनतेरस व दीपावली को लेकर दुकानदारों द्वारा उपहार की बौछार की जा रही है तथा कई ऑफर दिये जा रहे हैं. खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक उपहार के साथ प्रत्येक खरीदारी पर छूट भी दिये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola