राज्य के 15 जिलों में कृमि मुक्ति अभियान 15 सितंबर को

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
राज्य के 15 जिलों में कृमि मुक्ति अभियान 15 सितंबर को

राजधानी रांची सहित 15 जिलों में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलेगा.

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची सहित 15 जिलों में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलेगा. इस दौरान उक्त जिले के सभी प्रखंडों के साथ ही शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन होगा, जिसमें 01 से 19 वर्ष के बच्चों के साथ ही किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों को मारने की गोली अल्बेंडाजोल की गोली खिलायी जायेगी. स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने संबंधित जिलों के सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों को तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश दिये हैं. आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका के माध्यम से दवा खिलायी जायेगी. वहीं 19 सितंबर को माॅप अप राउंड चलाया जायेगा. अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सिविल सर्जन रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गढ़वा, गिरीडीह, गुमला, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सिमडेगा सहित साहेबगंज को पत्र लिखा है. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के दौरान स्कूल के साथ ही इंटर काॅलेजों में अभियान चलाकर जिले के यह अभियान प्रत्येक वर्ष विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से चलाया जाता है. माॅप अप राउंड के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह अभियान डोर टू डोर चलाया जायेगा. सहिया, एएनएम व सीएचओ अपने पोषक क्षेत्र के गांव में पहुंचकर सभी को अल्बेंडाजोल की गोली उपलब्ध करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola