रामचरित मानस पाठ सुनने के लिए उमड़े भक्त

कार्यक्रम का आयोजन
इटकी. स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस पाठ एवं श्रीराम कथा के पांचवें एवं छठे दिन जमुई से आये कथा वाचक पंडित मुकेश कुमार शास्त्री ने राम-सीता विवाह व वनगमन की कथा सुनायी. उन्होंने जीवन के लिए रामचरितमानस को उपयोगी बताया. कार्यक्रम में पंडित शास्त्री ने छठ के गीत भी गाये. समारोह स्थल पर प्रवचन सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में भक्त पहुंचे थे. छोटे बच्चों की टोली ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का मनमोहन छवि प्रस्तुत की. वहीं महावीर मंडल की ओर से आकर्षक झांकी का नगर भ्रमण कराया गया. मौके पर लाल रामेश्वर नाथ शहदेव, देवेंद्र महतो, नंदलाल महतो, पंचम महतो, कृष्णा सोनी, कार्तिक महतो, कलिंद्र महतो, बिहारी केशरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










