Ranchi news : कुरमी को जल्द से जल्द एसटी की सूची में शामिल करने की मांग

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : कुरमी को जल्द से जल्द एसटी की सूची में शामिल करने की मांग

झारखंड कुरमी महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उठी मांग.

विज्ञापन

रांची.

झारखंड कुरमी महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय बड़गाईं, बरियातू रोड रांची में हुई. बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने अपने जिलों का प्रगति प्रतिवेदन के साथ आय-व्यय प्रस्तुत किया. बैठक में सरकार से मांग की गयी कि झारखंड के टोटेमिक कुरमी (महतो) को जल्द से जल्द अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाये. साथ ही राज्य में जातीय जनगणना जल्द से जल्द करायी जाये.

इसके अलावा कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गयी. वहीं, रांची में कुरमी भवन का निर्माण जल्��� से जल्द कराने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो ने की. संचालन प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो ने किया. बैठक में रामेश्वर महतो, श्रीनारायण महतो, मोहन महतो, दिलेश्वर महतो, देवकी महतो, चंद्रमोहन चौधरी, सेवालाल महतो, रामलाल महतो, चंद्रमोहन चौधरी, डॉ धनंजय कुमार, राजेंद्रकांत महतो, मुनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे. सात दिसंबर को प्रदेश कमेटी का चुनाव : बैठक में सात दिसंबर को प्रदेश कमेटी का चुनाव रांची में करने का फैसला लिया गया. इसके लिए डॉ भुवनेश्वर महतो को मुख्य चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया. साथ ही सहायक चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर महतो, देवकी महतो एवं डॉ राजनारायण सिंह पटेल को चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola