ग्रामीण इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग
Author Jitendra rana
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल ने पिपरवार जीएम को पत्र लिख कर ग्रामीण इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की है
विज्ञापन
पिपरवार.
हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार मंडल ने पिपरवार जीएम को पत्र लिख कर ग्रामीण इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की है. उन्होंने पत्र में बताया है कि ग्रामीण इलाकों के चौक-चौराहे या सार्वजनिक स्थलों पर अंधेरा होता है. रौशनी के अभाव में शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में चले जाते हैं. बारिश की वजह से जहरीले जीव निकलते रहते हैं. कई जगहों पर सर्पदंश जैसी घटनायें हो चुकी है. सांसद प्रतिनिधि ने जीएम से खदान क्षेत्र के 15 किमी अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में हाई मास्ट लाइट लगाने का आग्रह किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










