सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय

पिपरवार थाना परिसर में थाना समिति की बैठक बुधवार को थाना प्रभारी अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार थाना परिसर में थाना समिति की बैठक बुधवार को थाना प्रभारी अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस के आयोजन पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से सरस्वती पूजा व गणतंत्र दिवस धूमधाम से शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सरकारी गाइड लाइन से लोगों को अवगत कराया. बताया कि आयोजन के दौरान रात्रि 10 बजे के बाद पूजा पंडालों में डीजे नहीं बजा सकेंगे. दिन में भी धीमी आवाज में डीजे बजाना होगा. जिससे किसी को परेशानी न हो. उन्होंने सभी पूजा कमेटियों से सूर्यास्त से पूर्व निर्धारित समय पर प्रतिमाओं का विसर्जन करने का आग्रह किया. थाना प्रभारी ने आयोजन के दौरान किसी तरह काी अफवाह फैलाने या हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी. ऐसी किसी भी मामला आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया. इसके अलावा आयोजन के दौरान किसी तरह की दुर्घटना की स्थिति में फायर फाइटिंग टीम को अलर्ट मोड पर रहने की अपील की. वहीं, लोगों ने पूजा के दौरान तेज गति से बाइकर्स पर कार्रवाई की मांग की. बैठक में नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर प्रशासन से रोक-थाम का आग्रह किया गया. मौके पर अभय कुमार सिंह, विनोद सिंह, इकबाल हुसैन, कुदूस मियां, उमेश मेहता, रवींद्र शर्मा, कमेश कुमार महतो, इदरीस अंसारी, लक्ष्मण कुमार मंडल, राीना देवी, रवींद्र कुमार सिंह, साेनू तिवारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola