मुरी किता रेलवे स्टेशन के बीच मिला अधेड़ का शव

Updated:
विज्ञापन
मुरी किता रेलवे स्टेशन के बीच मिला अधेड़ का शव

मुरी किता रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को सिल्ली स्टेशन पर से जीआरपी रांची ने एक व्यक्ति (करीब 40) का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

सिल्ली. मुरी किता रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार को सिल्ली स्टेशन पर से जीआरपी रांची ने एक व्यक्ति (करीब 40) का शव बरामद किया है. घटना करीब साढ़े तीन बजे भोर की है. घटना की सूचना मुरी आरपीएफ को मिली. इसके बाद रेलवे चिकित्सक से जांच के पुष्टि के बाद इसे रांची जीआरपी को सूचित कर दिया गया. जीआरपी रांची शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. एक अन्य घटना में एक व्यक्ति गुरुवार को 18310 जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस से किता स्टेशन के बीच ट्रेन से ही गिर गया. व्यक्ति की पहचान रामगढ़ निवासी शाहरुख खान(21) के रूप में हुई है. उसे आरपीएफ की मदद से सिल्ली सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola