DD National Online Classes : कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन पर फिर से शुरू होगी ऑनलाइन कक्षाएं, जानें कैसे मिलेगा बच्चों को लर्निंग मैटेरियल

पिछले वर्ष भी दूरदर्शन पर सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए कक्षा का संचालन किया गया था, जिससे लगभग 10 लाख बच्चे लाभान्वित हुए थे. स्कूल बंद होने के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना ने इस वर्ष फिर से बच्चों को ऑनलाइन लर्निंग मैटेरियल भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
Jharkhand News, Jharkhand Online Classes In Doordarshan रांची : राज्य के सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए एक बार फिर से दूरदर्शन पर कक्षा शुरू की जायेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में जल्दी ही दूरदर्शन के अधिकारियों के साथ विभाग के पदाधिकारियों की बातचीत होगी. प्रतिदिन तीन घंटे कक्षा का संचालन किया जायेगा. कक्षा संचालन 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होगा.
पिछले वर्ष भी दूरदर्शन पर सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए कक्षा का संचालन किया गया था, जिससे लगभग 10 लाख बच्चे लाभान्वित हुए थे. स्कूल बंद होने के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना ने इस वर्ष फिर से बच्चों को ऑनलाइन लर्निंग मैटेरियल भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
बच्चों को सोमवार से शुक्रवार तक ऑनलाइन लर्निंग मैटेरियल भेजा जा रहा है. इसके लिए राज्य से लेकर विद्यालय स्तर तक व्हाट्सएेप ग्रुप बनाया गया है. राज्य स्तर से लर्निंग मैटेरियल बीआरपी-सीआरपी व प्रखंड एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों को भेजा जाता है. बीआरपी-सीआरपी स्कूल के शिक्षकों को व शिक्षक बच्चों को लर्निंग मैटेरियल भेजते हैं. गत वर्ष लगभग 13 लाख बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से जोड़ा गया था, जो सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक नामांकित कुल बच्चों का 29 फीसदी था.
Posted by : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




