ePaper

Ranchi News : एमबीबीएस परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित

Updated at : 05 Jan 2025 12:20 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : एमबीबीएस परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित

Ranchi News : रांची विवि में एमबीए सेकेंड प्रोफेशनल वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी गयी है.

विज्ञापन

रांची. रांची विवि में एमबीए सेकेंड प्रोफेशनल वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी गयी है. बिना विलंब शुल्क के फॉर्म सात जनवरी से 10 जनवरी तक भरे जायेंगे. विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म 11 से 13 जनवरी 2025 तक भरे जायेंगे. विद्यार्थी को फॉर्म के साथ परीक्षा शुल्क 2000 रुपये, अंक पत्र शुल्क 100 रुपये तथा प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये यानी कुल 2200 रुपये भी जमा करने होंगे.

एलएलबी परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तय

रांची विवि एलएलबी सेमेस्टर एक (सत्र 2024-27), सेमेस्टर तीन (सत्र 2023-26) और सेमेस्टर पांच (सत्र 2022-25) के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी गयी है. बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 10 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक भरे जायेंगे. वहीं विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म 18 से 21 जनवरी तक भरे जायेंगे. विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 700 रुपये, प्रोसेसिंग चार्ज 100 रुपये यानी कुल 800 रुपये जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola