ट्रेडिंग के नाम पर 9.95 लाख की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
9.95 लाख की साइबर ठगी: आर्मी जवान को ट्रेडिंग का झांसा

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

दीपाटोली आर्मी कैंप में कार्यरत एक जवान 9.95 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया. अनन्या वर्मा नामक लड़की ने उसे ट्रेडिंग के बहाने फंसाया. मामले की छानबीन जारी है.

विज्ञापन

Army Personnel Cyber Fraud : ट्रेडिंग के नाम पर दीपाटोली आर्मी कैंप में कार्यरत कर्मी से 9.95 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. घटना को लेकर अभिषेक कुमार सिंह ने साइबर थाना रांची में केस दर्ज कराया है. उनके अनुसार एक जनवरी 2026 को अनन्या वर्मा नामक लड़की ने फोन किया और ट्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित किया और सीआइबी इमर्जिंग मार्केट इंफॉरमेशन शेयरिंग में खाता खुलवाया. इस नाम से एक वाट्सएप ग्रुप भी चल रहा था. झांसे में आकर उन्होंने 9.95 लाख रुपये का निवेश कर दिया. बाद में ग्रुप बंद हो गया, तब पता चला कि वे साइबर फ्रॉड के शिकार हो गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें...

'रांची को दिल्ली का जंतर-मंतर मत बनने दीजिए सर', JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सीएम हेमंत सोरेन से अपील

निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है मामला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola