Pahari Mandir Ranchi : नाग पंचमी पर मंदिरों में जुटी भीड़, दूध और लावा अर्पित किये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नाग पंचमी पर शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न मंदिरों व घरों में विशेष पूजा हुई. महिलाओं ने सुबह पूजा की थाली सजायी और लावा, दूध, खीर रखकर पूजा की.
विज्ञापन
रांची. नाग पंचमी पर शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न मंदिरों व घरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई. महिलाओं ने प्रात: स्नान-ध्यान कर पूजा की थाली सजायी और लावा, दूध, खीर रखकर पूजा-अर्चना की. सुख-समृद्धि की कामना की गयी. कई श्रद्धालुओं ने घरों के बाहर नागदेवता की चित्र उकेरी. इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर में स्थित नागराज मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी. श्रद्धालुओं ने दूध, लावा अर्पित किये.
नाग देवता से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
पहाड़ी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप सपेरे भी उपस्थित थे. भक्तों ने नागराज के दर्शन किये और दान दिया. कई भक्तों ने माथे पर त्रिपुंड के अलावा नागराज की आकृति भी बनवायी.बाल कांवरियों के बीच ड्रेस और कांवर का वितरण
इधर, शिव बारात आयोजन महासमिति ने शुक्रवार को भी बच्चों के बीच ड्रेस, कांवर, लोटा और पूजन सामग्री का वितरण किया. समिति बाल कांवर यात्रा की तैयारी में जुटी हुई है. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, वित्त प्रभारी राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, राजकुमार तलेजा, दीपक नंदा, राजीव वर्मा, उर्मिला चौधरी, स्वीटी गुप्ता, अर्चना मिर्धा, स्वप्ना चटर्जी, संजना शर्मा, खुशबू गुप्ता, मीरा गुप्ता, शुभाशीष चटर्जी, पंकज चौधरी, रीता दुबे, रंजीता पांडेय, राखी कौर, अमन सिंह, गोविंद कुमार, मुरारी मंगल आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










