भू-माफियाओं, नशे के कारोबारियों सहित सक्रिय अपराधियों को चिह्नित करें

Updated:
विज्ञापन
भू-माफियाओं, नशे के कारोबारियों सहित सक्रिय अपराधियों को चिह्नित करें

मैक्लुस्कीगंज स्थित राजा बंगला परिसर में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज स्थित राजा बंगला परिसर में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण एसपी रांची प्रवीण पुष्कर ने की. बैठक में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले भू-माफियाओं, नशे के कारोबारियों सहित सक्रिय अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें. चार घंटे तक चली बैठक के दौरान एसपी ने बारी-बारी से सभी थानों में दर्ज अपराध, लंबित अनुसंधान तथा अपराधियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई की गहन समीक्षा की. एसपी पुष्कर ने बताया कि समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, वैज्ञानिक अनुसंधान और विधि व्यवस्था संधारण को और मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित गश्त, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगायें. बैठक में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनन्जय बैठा को बीते दिनों उनकी उत्कृष्ट कार्य अपराध नियंत्रण के लिए किये गये प्रयासों के लिए सराहना की गयी.

पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण :

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल के दिनों में वैज्ञानिक अनुसंधान को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य यह है कि अनुसंधान की गति बढ़े और साथ ही उसकी गुणवत्ता भी बनी रहे. एसपी ने स्पष्ट किया कि मजबूत अनुसंधान से ही अपराधियों को सजा दिलाना संभव है, इसलिए इस दिशा में सभी को गंभीरता से काम करना होगा. नववर्ष के आगमन को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए यातायात सहित सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. खास कर ड्रंक एन ड्राइव और रेस ड्राइविंग पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था से बचा जा सके. इसके साथ ही नव वर्ष के अवसर पर मंदिरों सहित अन्य आराधनलयों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आदेश दिया गया है. सभी को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके. बैठक में डीएसपी रांची हेडक्वार्टर वन अमर पांडेय, टू अरविंद कुमार, डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी, खलारी प्रभारी जयदीप टोप्पो, मंडार अंचल निरीक्षक, चान्हो, बुंडू, ओरमांझी, बेड़ो, कांके, राहे, बुढ़मू सहित रांची जिला अंतर्गत सभी थाना प्रभारी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

मैक्लुस्कीगंज में अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ग्रामीण ने दिये निर्देश

ड्रंक एन ड्राइव और रेस ड्राइविंग पर कड़ी नजर रखने का निर्देशB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola