रांची के मोरहाबादी में युवक का मर्डर, खाने के बाद पैसा नहीं दिया तो काट डाला गला, आरोपी गिरफ्तार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jul 2024 9:35 AM
रांची के मोरहाबादी में फास्ट फूड खाने के बाद पैसा नहीं दिया तो होटल कर्मी ने गला काट कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
रांची : फास्ट फूड खाने के बाद पैसा नहीं देने पर होटलकर्मी सूरज गिरी ने चापड़ से गला काटकर राजू ठाकुर उर्फ कटरनी (30 वर्ष) की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार की शाम साढ़े चार बजे लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप की है. मंडाटांड़ निवासी मृतक राजू ठाकुर पेशे से ई- रिक्शा चालक था. पुलिस ने हत्या के आरोपी सूरज गिरी को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से हत्याकांड में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है. आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने की है.
खाने के बाद पैसा नहीं दिया तो हुआ विवाद
जांच करने पहुंची लालपुर थाना की पुलिस को स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि राजू ठाकुर हमेशा फास्ट फूड की दुकान पर खाने जाता था और पैसे नहीं देता था. शनिवार को भी राजू ने खाने के बाद पैसे देने से इनकार कर दिया. इसको लेकर होटल कर्मी सूरज और राजू में विवाद हो गया. इसी दौरान मौका देख सूरज ने चिकन काटने में प्रयुक्त चापड़ उठा लिया और राजू के गले पर वार कर दिया. इससे उसका गला कट गया. वहां अफरा-तफरी मच गयी.
घटना के बाद अन्य दुकानदार वहां से भागे
घटना के बाद वहां लगनेवाली फास्ट फूड दुकान के संचालक व कर्मी तथा चाय दुकानदार दुकान बंद कर भाग गये. घटना की सूचना मिलने के बाद मोरहाबादी टीओपी की पुलिस वहां पहुंची और सूरज को हिरासत में लेकर राजू ठाकुर को लेकर रिम्स पहुंची. वहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद राजू ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. सिटी एसपी ने बताया कि मृतक पूर्व में चोरी के केस में जेल जा चुका था.
Also Read: रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बदला रंग, अंदर के फीचर में भी कई बदलाव, जानें नया टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










