Ranchi News : शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा कल
Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन

शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को की जायेगी. इस दिन शाम 5:19 बजे कन्या संक्रांति है.
विज्ञापन
प्रतिमा, भजन और प्रसाद वितरण के साथ रांची में मनेगी विश्वकर्मा पूजा
रांची. शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को की जायेगी. इस दिन शाम 5:19 बजे कन्या संक्रांति है. संक्रांति का पुण्य काल छह घंटे 24 मिनट पहले तक मान्य होता है. संयोग से इसी दिन इंदिरा एकादशी है. पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. हालांकि, लगातार हो रही बारिश से आयोजकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. मूर्तिकारों की ओर से प्रतिमाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिन्हें मंगलवार को विभिन्न पंडालों और पूजा स्थलों पर पहुंचाया जायेगा. मेन रोड विश्वकर्मा मंदिर लेन, श्री जगदगुरु विश्वकर्मा मंदिर न्यास समिति की ओर से पूजा की जायेगी. दिन के 11 बजे से पूजा शुरू होगी, दोपहर दो बजे प्रसाद वितरण और तीन बजे से भजन संध्या होगा. मधुकम चुन्ना भट्टा, रातू रोड में सुबह आठ बजे से पूजा शुरू होगी. शाम चार बजे से खिचड़ी और खीर भोग का वितरण होगा. पूर्व मीडिया प्रभारी दीपक राणा ने बताया कि भगवान की स्थापित प्रतिमा की पूजा होती है. चटकपुर, रातू में विश्वकर्मा जीवन कल्याण समिति की ओर से दिन 10 बजे से पूजा होगी. पंडित माखन जी पूजा करायेंगे. शाम सात बजे पंडाल का उदघाटन और उसके बाद जागरण होगा. अध्यक्ष पिंटू शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह 11 बजे से भंडारा और शाम चार बजे के बाद विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. प्रतिमाओं का विसर्जन कांके डैम में किया जायेगा. पूजा केवल मंदिरों और पंडालों तक सीमित नहीं है. सभी औद्योगिक संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बिजली ग्रिड, एयरपोर्ट और बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










