Coronavirus Pandemic: झारखंड में 21 जून को मिले 65 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,092 पहुंची

Updated at : 21 Jun 2020 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Pandemic: झारखंड में 21 जून को मिले 65 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,092 पहुंची

रांची : रविवार 21 जून 2020 को झारखंड में 65 नये कोरोनावायरस पॉजिटिव पाये गये हैं. रविवार को पाये गये संक्रमितों में देवघर से 11, पूर्वी सिंहभूम से 13, गोड्डा से 7, बोकारो से 7, गुमला से 7, गिरिडीह से 6, हजारीबाग से 4, रांची से 2, कोडरमा से 2 और पश्चिमी सिंहभूम से 2, खूंटी से 1, लोहरदगा से 1 और धनबाद से 1 मरीज मिले हैं. नये मरीजों के मिलने से राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,092 हो गयी है.

वर्तमान में राज्य में एक्टिव केस की संख्या 672 है. वहीं रविवार को दो कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होकर घर भी गये हैं. दोनों स्वस्थ होने वाले संक्रमित गढ़वा के रहने वाले हैं.

देश से ज्यादा है झारखंड में ठीक होने वाले संक्रमितों की संख्या

झारखंड में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की संख्या देश से बेहतर है. देश के रिकवरी रेट से 14.5 फीसदी ज्यादा कोरोना संक्रमित झारखंड में ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन की मानें तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट 52.80 प्रतिशत है. वहीं झारखंड में यह आंकड़ा 67.30 फीसदी पहुंच गया है.

पिछले 24 घंटे में ठीक होने वालों की बात की जाए तो यह आंकड़ा 6.57 फीसदी बढ़ गया है. शनिवार को राज्य का रिकवरी रेट 60.73 प्रतिशत था जो रविवार को बढ़कर 67.30 हो गया.

विशेषज्ञों का कहना है कि ठीक होने वालों की संख्या इसी रफ्तार से बढ़ी तो झारखंड में अन्य राज्यों से कोरोना को नियंत्रित करने वाला अग्रणी राज्य बन जायेगा. राज्य में अभी तक 2,089 कोरोना संक्रमित मिले हैं, लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या 1406 हो गयी है. एक्टिव केस धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola