Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा में लगे हैं झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता

भाजपा झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि कोरानावायरस के बचाव के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड के लाखों भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर जरूरतमंदों की से में लगे हुए हैं. पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों, असहाय बुजुर्गों की सेवा मे जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर झारखंड में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : भाजपा झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने बताया कि कोरानावायरस के बचाव के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन के बीच झारखंड के लाखों भाजपा कार्यकर्ता टोली बनाकर जरूरतमंदों की से में लगे हुए हैं. पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों, असहाय बुजुर्गों की सेवा मे जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर झारखंड में युद्धस्तर पर कार्य हो रहे हैं. कोई भूखा ना रहे, किसी गरीब, मजदूर के घर में राशन की कमी न हो, झारखंड के मजदूर जो दूसरे प्रदेश में फंसे हैं, उनकी परेशानी कैसे कम हो, ऐसे लोगों के भोजन, राशन कैसे मिले, सब प्रकार की चिंता प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें… रांची में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद प्रशासन सख्त, 72 घंटे के लिए हिंदपीढ़ी पूरी तरह सील

पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने पर्दे के पीछे रहकर जो मार्गदर्शन दिया, योजनाएं बनायी उसका परिणाम धरातल पर दिख रहा है. प्रदेश, प्रमंडल और जिला स्तर पर जिम्मेवारियां सौंपी गयी है. गंभीर स्वास्थ्य संकट के बीच जन सेवा के लिए घरों से बाहर आना समर्पण एवं सच्ची निष्ठा से ही संभव है.

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोरोना प्रभावित लोगों के सेवा कार्य के झारखंड समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि विगत 13 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है. बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं, भाजपा के जन-प्रतिनिधियों एवं समाज के सहयोग से यह सहायता कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 341840 लोगों तक मोदी आहार के रूप में खिचड़ी, भात-दाल, पूड़ी-सब्जी जैसे पके हुए भोजन पैकेट, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 64310 परिवारों तक ‘मोदी आहार कच्चे अनाज का राशन पैकेट’ वितरित किया गया है.

पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले मजदूरों की पार्टी ने पूरी चिंता की. विभिन्न प्रदेश के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर ऐसे 14600 मजदूरों एवं जरूरतमंदों तक अनाज के रूप में राशन और भोजन की सहायता पहुंचायी जा रही है. नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इस कार्य में अपनी महती भूमिका निभायी.

संकट के दौर में पार्टी ने प्रधानमंत्री सहायता कोष में भी योगदान के लिए अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को प्रेरित किया है. इसकी जिम्मेवारी संभाल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अब तक 27600 लोगों के द्वारा झारखंड में PM Cares Fund में राशि जमा की गयी है. पार्टी की महिला मोर्चा भी सेवा कार्य में पीछे नहीं है. पार्टी की कार्यकर्ता बहनों ने बड़ी संख्या में अब तक अपने-अपने घरों पर स्वयं से मास्क तैयार किये हैं.

पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि अब तक 165000 मास्क अपनी बहनों द्वारा बनाये गये और पार्टी के जन-प्रतिनिधियों द्वारा कारीगरों से बनवाकर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच बांटे गये हैं. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि पार्टी का निर्देश मिलते ही पार्टी के सांसद, विधायक अपने फंड को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उपलब्ध कराया. इसके अतिरिक्त सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में भोजन, राशन वितरण का प्रबंध किया. प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं पार्टी कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जबतक हम कोरोना महामारी पर विजय नहीं प्राप्त कर लें.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola