ePaper

Coronavirus Lockdown/Unlock 3.0: लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Updated at : 28 Aug 2020 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown/Unlock 3.0: लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Coronavirus Lockdown/Unlock 3.0, Ranchi News, Jharkhand News, Ranchi District Administration, Violation of Coronavirus Lockdown Guidelines: झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से घोषित लॉकडाउन के दौरान सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. रांची जिला प्रशासन ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2020) को बड़ी कार्रवाई की. शहर के 23 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया. ये सभी दुकानें डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित हैं.

विज्ञापन

Coronavirus Lockdown/Unlock 3.0, Ranchi News: रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से घोषित लॉकडाउन के दौरान सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. रांची जिला प्रशासन ने शुक्रवार (28 अगस्त, 2020) को बड़ी कार्रवाई की. शहर के 23 दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया. ये सभी दुकानें डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित हैं.

ये दुकानें और प्रतिष्ठान वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये हैं. इसलिए जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ यह कार्रवाई की है. रांची के जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, विमल कुमार ने यह कार्रवाई की है.

श्री कुमार ने शुक्रवार को डोरंडा थाना अंतर्गत दुकानों/हाट बाजारों आदि की जांच की. कोरोना वायरस से सुरक्षा व्यवस्था एवं एहतियाती आवश्यक व्यवस्था के मद्देनजर जांच के दौरान 23 दुकानों को नोटिस थमाया गया. जिन दुकानों प्रतिष्ठानों को नोटिस थमाया गया, उसकी सूची इस प्रकार है:-

Also Read: Coronavirus Lockdown/Unlock: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप की वजह से मुश्किल में रांची के एक होटल मालिक और मैनेजर, जानें क्या है पूरा मामला
इन संस्थानों को थमाया गया नोटिस

1. गुप्ता क्लॉथ स्टोर, डोरंडा, रांची

2. पीके हैंडलूम, डोरंडा बाजार, रांची

3. सर्राफ क्लॉथ स्टोर, डोरंडा बाजार, रांची

4. गुप्ता हैंडलूम हाउस, डोरंडा बाजार, रांची

5. वर्मन ज्वेलर्स, डोरंडा बाजार, रांची

6. एसएम कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची

7. न्यू सोसायटी सूट कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची

8. श्रृंगार महल, डोरंडा बाजार, रांची

9. बेस्ट बेबी फैशन, डोरंडा बाजार, रांची

10. मयूर प्लाजा, डोरंडा बाजार, रांची

11. मेट्रो फैशन, डोरंडा बाजार, रांची

12. मां दुर्गा रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची

13. न्यू बिजय रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची

14. आकाश रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची

15. आंचल कलेक्शन, डोरंडा बाजार, रांची

16. बिजय रेडीमेड, डोरंडा बाजार, रांची

17. रश्मि ड्रेसेस, डोरंडा बाजार, रांची

18. विनोद वस्त्र भंडार, डोरंडा बाजार, रांची

19. रश्मि हैंडलूम, डोरंडा बाजार, रांची

20. संजय वस्त्रालय, डोरंडा बाजार, रांची

21. गीता ड्रेसेस, डोरंडा बाजार, रांची

22. राजहंस, डोरंडा बाजार, रांची

23. श्री बालाजी फैशन मॉल, डोरंडा तुलसी चौक, रांची

कोविड-19 की शर्ताें के अनुपालन की जांच जारी

रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. जिला प्रशासन की टीम हर दिन दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर जांच कर रही है. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है.

Also Read: रांची में ये कैसा गैंग! 56.42 करोड़ का चेक कैश कराना चाहते थे, चेक पर थे यूपी के बड़े अधिकारी के साइन

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola