Coronavirus in Jharkhand : रांची के CCL गांधीनगर हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर गुस्साएं परिजन, महिला डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट

Updated at : 27 Apr 2021 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Jharkhand : रांची के CCL गांधीनगर हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर गुस्साएं परिजन, महिला डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट

Coronavirus in Jharkhand (रांची) : झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत से मरीज के परिजन काफी नाराज हैं. मरीज के परिजन डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आराेप लगाकर हाथापाई तक कर रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा राजधानी रांची के CCL स्थित गांधीनगर हॉस्पिटल में मंगलवार को देखने काे मिला. कोरोना संक्रमण के कारण मरीज की मौत के बाद परिजन और साथ आये लोगों ने करीब आधे घंटे तक हॉस्पिटल परिसर में हंगामा किया. इस दौरान महिला डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट भी किया.

घटना के संबंध में बताया गया कि CMPDI के एक कर्मी अरुण कुमार को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. तबीयत खराब होने पर मरीज के परिजनों ने उन्हें CCL गांधीनगर हॉस्पिटल लेकर आये. यहां आते ही डॉक्टर्स ने तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया, लेकिन अरुण कुमार की स्थिति बिगड़ती चली गयी और मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे उनकी मौत हो गयी.

इधर, मरीज अरुण कुमार की मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और साथ आये लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक डॉ संगीता मुंडले के साथ मारपीट भी की गयी, वहीं कई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गयी. इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़ भी की गयी. इस मामले की जानकारी मिलते ही गोंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया.

Also Read: Jharkhand News : मुख्यमंत्री श्रमिक योजना होने पर 25,515 श्रमिकों ने कराया था पंजीयन लेकिन सिर्फ इतने लोगों ने मांगा काम

इस घटना के बाद से चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी खासे नाराज हैं. इनका कहना है कि इस विकट परिस्थिति में भी हम सभी मरीज की उचित देखभाल करने में जुटे हैं. इसके बावजूद मरीज के परिजन अपना आपा खो कर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं. नाराज चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से हस्तक्षेप कर सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं.

इस संबंध में चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें पूरी सुरक्षा नहीं मिलती, वो काम करने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में CISF की तैनाती की मांग की है, ताकि वर्तमान स्थिति में कोरोना वायरस संक्रमितों का सही तरीके से इलाज करने में कोई परेशानी ना हो.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola