हिंदपीढ़ी में जनजीवन हुआ सामान्य, दुकानें खुली

हिंदपीढ़ी में जनजीवन हुआ सामान्य, दुकानें खुलीरांची. हिंदपीढ़ी में प्रतिबंध हटने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया है
हिंदपीढ़ी में जनजीवन हुआ सामान्य, दुकानें खुलीरांची. हिंदपीढ़ी में प्रतिबंध हटने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया है. सोमवार को लोगों ने मोहल्ले के दुकानों से खरीदारी की. दवा से लेकर सब्जी की दुकानों पर भीड़ देखी गयी.
वहीं कई दुकानदारों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकान के आगे घेरा बना दिया है और लोगों को उसी घेरे में रहकर सामान खरीदने के लिए कहा जा रहा है.मालूम हो कि यहां कोरोना के कई मरीज मिलने के बाद से इस इलाके को सील कर दिया गया था. रविवार को देर रात प्रशासन द्वारा इलाके को खोला गया था.
उसके बाद से ही गतिविधि शुरू हो गयी थी. अधिकतर लोग मास्क पहनकर अथवा रूमाल आदि बांध कर घूम रहे हैं तो कई लोग किसी तरह की सावधानी नहीं बरत रहे हैं. इलाके के लोगों ने कहा कि बहुत दिनों के बाद राहत मिलना अच्छी बात है. सभी को नियमों का पालन जरूरत करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




