कोरोना से जंग : राज्य में 560 आइसोलेशन सेंटर तैयार, कोरोना केयर सेंटर बनेगा एचइसी का पारस अस्पताल

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Mar 2020 3:26 AM

विज्ञापन

राज्य सरकार कोरोना से निपटने के लिए केयर सेंटरों की संख्या बढ़ा रही है. कोरोना के मरीजाें की तीमारदारी के लिए विभिन्न अस्पतालों में अब तक 560 आइसोलेशन बेड तैयार कर लिये गये हैं. एचइसी स्थित पारस अस्पताल को कोरोना केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए पूरा अस्पताल ले लिया गया है.

विज्ञापन

रांची : राज्य सरकार कोरोना से निपटने के लिए केयर सेंटरों की संख्या बढ़ा रही है. कोरोना के मरीजाें की तीमारदारी के लिए विभिन्न अस्पतालों में अब तक 560 आइसोलेशन बेड तैयार कर लिये गये हैं. एचइसी स्थित पारस अस्पताल को कोरोना केयर सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए पूरा अस्पताल ले लिया गया है. इसके अलावा भी सभी निजी अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं. जिन निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर है, उन अस्पताल की सूची तैयार कर ली गयी है. आपात स्थिति में सभी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए उनके वेंटिलेटरों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

आइसोलेशन बेड वाले अस्पतालों को सभी निर्धारित मानदंडों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों का सहयोग भी लिया जायेगा. राज्य सरकार द्वारा इसकी सूचना सभी अस्पताल प्रबंधकों को दे दी गयी है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि अब तक राज्य में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है. लेकिन, बावजूद इसके कोरोना से निपटने की तैयारी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जा रही है. निश्चित रूप से कोरोना को हराने में हम कामयाब होंगे.

रिम्स में माइक्रोबायाेलॉजी िवभाग में एक दिन में होगी 35-40 जांच

रांची : रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोरोना वायरस की जांच शुरू हो गयी है. विभाग ने पिछले तीन दिन में 28 लोगों के सैंपल की जांच की है. रिम्स में कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से सर्दी-खांसी व बुखार के लिए दर्जनों की स्क्रीनिंग की जा रही है. प्रतिदिन सैंपल की जांच की संख्या बढ़ रही है. पहले दिन चार, दूसरे दिन नौ व तीसरे दिन 15 लोगों के सैंपल की जांच की गयी. विभाग का कहना है कि वह एक दिन में 35 से 40 मरीजों के सैंपल की जांच कर सकते हैं. इसके बाद भी अगर जरूरत पड़ी, तो दो शिफ्ट में जाच की जा सकती है.

जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम लगी हुई है. इधर, माइक्रोबायोलॉजी विभाग को दूसरी रियल टाइएम पीसीआर मशीन भी मिल गयी है, लेकिन इसका कुछ सामान नहीं आया है. लॉक डाउन के कारण एसेसिरीज नहीं आ पा रही है. स्थिति सामान्य होने पर कंपनी इसे भी उपलब्ध करा देगी. इसके बाद मशीन को इंस्टाल कर उसका उपयोग होने लगेगा. दो मशीन होने से एक दिन में 80 लोगों के सैंपल की जांच होने लगेगी. हालांकि रिम्स के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति नहीं आने वाली है, फिर भी हम पूरी तरह से तैयार हैं.

माइक्रोबायोलॉजी विभाग का दावा, हर परिस्थिति के लिए हैं तैयार

जरूरत पड़ी तो दो शिफ्ट में करेंगे काम : डॉ मनोज कुमार

माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जरूरत पड़ने पर हम 35 से 40 लोगों की स्क्रीनिंग कर सकते हैं. आवश्यकता पड़ी, तो हम दो पाली में जांच कर सकते हैं. हमारी टीम हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है.

डॉ मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी

कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट होगा हेल्प डेस्क

रांची. रिम्स में कोरोना मरीज की स्क्रीनिंग के लिए इमरजेंसी के पास संचालित कोरोना हेल्प डेस्क को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया जायेगा. रिम्स प्रबंधन का मानना है कि एक ही जगह स्क्रीनिंग करने से मरीज को चिह्नित करने के बाद आवश्यकता अनुरूप उनका इलाज करने में आसानी होगी. अगर मरीज को सिर्फ आइसोलेशन में भर्ती करने की जरूरत होगी, तो उसको पेइंग वार्ड में भर्ती कर दिया जायेगा. वहीं चिकित्सकों को लगेगा कि मरीज की स्थिति ठीक नहीं है और उसको भर्ती कर इलाज करना है तो कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जायेगा.

पांच को आइसोलेशन में किया गया भर्ती : रिम्स के कोरोना हेल्प डेस्क से शुक्रवार को पांच लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया. ये सभी पांच लोग स्क्रीनिंग डेस्क से जांच कराने के बाद पहुंचे थे. करीब 100 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया गया. लक्षण नहीं मिलने पर उनको होम कोरेंटाइन में रहने की सलाह दी गयी. वैसे लोगों को दवा देकर छोड़ दिया गया, जो बाहर से नहीं आये हैं और सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित हैं.

कोरोना जांच की चार नयी मशीनें आयी

रांची़ झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस के ज्यादा से ज्यादा सैंपलों के लिए चार नयी जांच मशीनें मंगायी है. इसमें से एक मशीन रिम्स में लगेगी. वहीं, अन्य तीन राज्य के अन्य जगहों पर लगायी जायेगी. इटकी व अन्य सभी मेडिकल कॉलेजों में कोरोना जांच की व्यवस्था की जायेगी. मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा कि राज्य की प्राथमिकता प्रतिदिन टेस्ट क्षमता को बढ़ाना है. सरकार टेस्टिंग, डिटेक्शन और आइसोलेशन पर पूरा ध्यान दे रही है. उन्होंने वर्तमान में कार्यरत मशीनों को बढ़ाकर 20 तक कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola