राजधानी रांची के इन 10 जगहों पर लगेगा जांच कैंप, यहां से पा सकते हैं पूरी जानकारी

Updated at : 21 Apr 2021 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
राजधानी रांची के इन 10 जगहों पर लगेगा जांच कैंप, यहां से पा सकते हैं पूरी जानकारी

रांची जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0651-2411144 जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके लोग कोरोना संबंधी चिकित्सकीय परामर्श भी ले सकते हैं. इसके अलावा कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सहित अस्पतालों में उपलब्ध बेडों के संबंध में भी सूचना प्राप्त कर सकेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News Coronavirus Update, Corona Test Centre In Ranchi Jharkhand रांची : शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से बुधवार से शहर के 10 जगहों पर कोरोना जांच कैंप लगाया जायेगा. कैंप में सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोग आकर अपना सैंपल दे सकते हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जांच कराने आने वाले लोग हर हाल में मास्क पहन कर आयें. साथ ही सेंटर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करेंगे.

0651-2411144 पर मिलेगी कोरोना से जुड़ी सारी जानकारी :

रांची जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0651-2411144 जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके लोग कोरोना संबंधी चिकित्सकीय परामर्श भी ले सकते हैं. इसके अलावा कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सहित अस्पतालों में उपलब्ध बेडों के संबंध में भी सूचना प्राप्त कर सकेंगे.

24 घंटे काम करेगा कंट्रोल रूम :

जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा. वैसे लोग जो कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में हैं, वे भी इस नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उनकी सहायता के लिए कंट्रोल रूम में मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola