Corona case in jharkhand : झारखंड में 345 संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

Updated at : 29 Oct 2020 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Corona case in jharkhand : झारखंड में 345 संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

झारखंड में 345 नये मामले

विज्ञापन

रांची : झारखंड में बुधवार को 35347 सैंपल की जांच हुई और 345 नये संक्रमित मिले. यह कुल सैंपल का 0.97 प्रतिशत है. वहीं 452 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. चार मरीजों की मौत हो गयी है. रांची से दो, देवघर व लोहरदगा से एक-एक मरीज की मौत हुई है. राज्य भर में अब तक 880 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है. अब तक 100569 संक्रमित मिल चुके हैं और 94326 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय कुल एक्टिव केस 5363 है.

कहां से कितने संक्रमित मिले

बुधवार को हुई जांच में रांची जिले से सर्वाधिक 92 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा बोकारो से 30, देवघर से 19, धनबाद से 53, दुमका से पांच, जमशेदपुर से 27, गढ़वा से 15, गिरिडीह से दो, गोड्डा से तीन, गुमला से 14, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से पांच, खूंटी से एक, कोडरमा से सात, लातेहार से दो, लोहरदगा से 26, पाकुड़, साहिबगंज व पलामू से दो-दो, रामगढ़ से तीन, सिमडेगा से छह, सरायकेला से पांच व प. सिंहभूम से 11 संक्रमित मिले हैं. वहीं चतरा से लगातार दूसरे दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला है.

जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी

राज्य भर में बुधवार को 452 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बोकारो से 49, चतरा से 17, देवघर से 19, धनबाद से 36, दुमका से 19, जमशेदपुर से 30, गढ़वा से सात, गुमला से 25, गिरिडीह से एक, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से एक, लातेहार से नौ, लोहरदगा से 27, पाकुड़ से दो, पलामू से 10, रामगढ़ से 41, रांची से 102, साहिबगंज से आठ, सरायकेला से 12 व प. सिंहभूम से 17 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी़

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola