Ranchi news : कोऑपरेटिव बैंक को 200 करोड़ के केसीसी बांटने का लक्ष्य

Updated at : 16 Apr 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : कोऑपरेटिव बैंक को 200 करोड़ के केसीसी बांटने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने कोऑपरेटिव बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की.

विज्ञापन

रांची. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड कोऑपरेटिव बैंक को चालू वित्तीय वर्ष में कम से कम 200 करोड़ रुपये के केसीसी ऋण बांटने का लक्ष्य दिया है. मंत्री ने कहा कि कृषि विकास के क्षेत्र में झारखंड कोऑपरेटिव बैंक की भागीदारी बढ़ने जा रही है. हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय में झारखंड कोऑपरेटिव बैंक और नाबार्ड के साथ बैठक में मंत्री ने बैंक कॉरेस्पोंडेंट की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया. इस दौरान माइक्रो एटीएम की उपयोगिता और लेनदेन को लेकर भी भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गयी. बैंक से मिलनेवाले लोन में एससी, एसटी और ओबीसी की भागीदारी बढ़ाने को कहा.

हर माह होगी बैठक

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि अब झारखंड कोऑपरेटिव बैंक के बोर्ड की बैठक हर माह होगी. झारखंड कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष के जिला भ्रमण की जानकारी सभी निदेशक को सात दिन पहले देने का निर्देश दिया गया. बोर्ड की बैठक में तैयार प्रोसिडिंग पर सभी सदस्य हस्ताक्षर करेंगे. चार दिनों के अंदर प्रोसिडिंग की कॉपी भी सभी सदस्य को उपलब्ध करा दी जायेगी. बोर्ड के सदस्य दो दिनों के अंदर किसी भी एजेंडे पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. मंत्री ने चार माह बाद फिर समीक्षा करने की बात कही. बैठक में विभागीय सचिव अबु बकर सिद्दीख, निबंधक सूरज कुमार, झारखंड कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष विभा सिंह, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य व नाबार्ड के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola