ePaper

Political news : एक तरफ कांग्रेस सत्ता का मजा ले रही, दूसरी तरफ विरोध का ढोंग : भाजपा

Updated at : 12 Aug 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Political news : एक तरफ कांग्रेस सत्ता का मजा ले रही, दूसरी तरफ विरोध का ढोंग : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एसआइआर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है.

विज्ञापन

रांची.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस के चुनाव आयोग और एसआइआर के खिलाफ प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर भरोसा नहीं है, तो पहले अपनी ही कुर्सियां छोड़ने की हिम्मत दिखाये. सिर्फ दिल्ली की सड़कों पर मार्च करने से ईमानदारी साबित नहीं होती. श्री शाहदेव ने कहा कि देश में कांग्रेस के पास तीन मुख्यमंत्री, 99 लोकसभा सांसद, 31 राज्यसभा सांसद और 714 विधायक हैं. झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक और चार मंत्री सत्ता का मजा ले रहे हैं.

पहले इस्तीफा दीजिए, फिर सड़कों पर आंदोलन कीजिये.

उन्होंने सवाल उठाया हुए कहा कि अगर चुनाव आयोग पक्षपाती है, तो इन्हीं चुनावों से जीते आपके मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी अवैध हैं. फिर इस्तीफा क्यों नहीं देते? पहले इस्तीफा दीजिए, फिर सड़कों पर आंदोलन कीजिये. सत्ता की मलाई भी खाना और सड़कों पर ड्रामा करना, यह जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस का रवैया बिल्कुल वैसा है, जैसे चित भी मेरी, पट भी मेरी, और खेल भी मेरा. जनता इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका हिसाब चुकता करेगी. कहा : कांग्रेस की दोहरी राजनीति सामने आ गयी, जब कर्नाटक में कांग्रेस के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने अपनी पार्टी पर सार्वजनिक रूप से यह सवाल उठाया कि जब वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही थी, तो कांग्रेस उस समय चुप क्यों रही. कांग्रेस ने जवाब देने की जगह अपने मंत्री से इस्तीफा ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola