रांची के हिंदपीढ़ी में तीन इलाके पूरी तरह सील, नाला रोड, ग्वाला टोली और तिवारी टैंक रोड से आवाजाही पर पाबंदी
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 4:43 AM
रांची के कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में सोमवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सिटी एसपी सौरभ और ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने पूरे इलाके का निरीक्षण किया. नाला रोड, ग्वाला टोली व तिवारी टैंक रोड से लोगों के आवाजाही की सूचना मिल रही थी. अब उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है
रांची : रांची के कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में सोमवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सिटी एसपी सौरभ और ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने पूरे इलाके का निरीक्षण किया. नाला रोड, ग्वाला टोली व तिवारी टैंक रोड से लोगों के आवाजाही की सूचना मिल रही थी. अब उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. अब किसी भी व्यक्ति के इन इलाकों से अंदर या बाहर आने-जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गयी है. लोगों को दवा खरीदने में दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस ने ग्वाला टोली के अंदर एक अस्थायी दवा दुकान खुलवा दी है. नाला रोड से झारखंड की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला मिली थी.
सिटी एसपी ने बताया कि इलाके में जहां-जहां अंदर में फोर्स की तैनाती की गयी थी, उन्हें इलाके से हटा लिया गया है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. पूर्व में यहां तैनात एक एएसआइ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है. अब सीआरपीएफ की दो और जिला पुलिस की तीन यानी कुल पांच क्यूआरटी को अंदर की विशेष सुरक्षा में तैनात किया गया है. जहां से थोड़ी भी गड़बड़ी की सूचना मिलेगी, वहां क्यूआरटी मूव करेगा और गड़बड़ी करनेवालों को गिरफ्तार किया जायेगा.
इलाके में पसरा रहा सन्नाटावहीं, सोमवार को सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट और कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. हिंदपीढ़ी इलाके में फोर्स के लगातार मूवमेंट के कारण सन्नाटा पसरा रहा. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे के जरिये कंट्रोल रूम से इलाके पर निगरानी रखी जा रही है. जहां भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिख रहे हैं, पुलिस उन्हें खदेड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










