भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत, निरीक्षण किया

Updated:
विज्ञापन
भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत, निरीक्षण किया

जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर साइंस लैब के लिए भवन का निर्माण झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है. भवन निर्माण में भारी अनियमितता की सूचना पा कर सोमवार को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण में विद्यालय परिसर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पाया कि निर्माण कार्य में घोर अनियमित बरती जा रही है. संवेदक एवं विभागीय अभियंता के मिली भगत से निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ताक पर रख कर कार्य किया जा रहा है. भवन निर्माण कार्य में बंगला भट्ठा का ईंटा एवं निम्न कोटि के छड़ का प्रयोग किया जा रहा है. जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक ने दोयम दर्ज के निर्माण कार्य में रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसकी शिकायत उपायुक्त एवं शिक्षा सचिव से की जायेगी.

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola