प्रतियोगी परीक्षाओं में अब नकल करने वालों की खैर नहीं, हर सेंटर में होगा AI टूल का इस्तेमाल

Updated at : 21 Aug 2023 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं में अब नकल करने वालों की खैर नहीं, हर सेंटर में होगा AI टूल का इस्तेमाल

एनटीए के अनुसार ट्रायल के तौर पर दिल्ली के एक केंद्र पर परीक्षार्थियों के चेहरे की पहचान करने वाली मशीन लगायी गयी थी. एक प्रत्याशी जब उससे गुजरा, तो अलार्म बज गया.

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अब परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का इस्तेमाल करेगी. इसका ट्रायल भी सफल रहा है. अब हर परीक्षा में नकली परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए एआइ टूल का उपयोग होगा. हाल में ही एनटीए ने नोएडा, कोलकाता और रुड़की में इपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक परीक्षा में बैठने बाले तीन मुन्ना भाई को एआइ टूल के माध्यम से पकड़ा था.

एनटीए के अनुसार ट्रायल के तौर पर दिल्ली के एक केंद्र पर परीक्षार्थियों के चेहरे की पहचान करने वाली मशीन लगायी गयी थी. एक प्रत्याशी जब उससे गुजरा, तो अलार्म बज गया. इससे अधिकारियों को उसके असली परीक्षार्थी होने पर संदेह हुआ. फिर आधार नंबर के माध्यम से जांच की गयी, जिसमें उसकी तस्वीर सामने आ गयी. सच्चाई सामने आने पर अभ्यर्थी ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली. इसी तरह कोलकाता और रुड़की में भी एक-एक मामला सामने आया, जहां अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा देने आये थे.

परीक्षा में पारदर्शिता लाने की कोशिश :

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परीक्षा को और पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए एनटीए कई उपायों पर काम कर रही है. नकली परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए एआइ टूल का उपयोग किया जा रहा है. आने वाली सभी परीक्षाओं में इसका इस्तेमाल होगा. नीट यूजी, जेइइ मेन और सीयूइटी यूजी में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक रहती है. इसके आधार पर एआइ टूल के उपयोग पर विचार किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola