वन विभाग ने मुआवजा राशि आश्रित किसानों को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग ने मुआवजा राशि आश्रित किसानों को सौंपा

शिविर का आयोजन कर 75 भुक्तभोगी आश्रित किसानों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज स्थित वन कार्यालय में हाथियों द्वारा किये गये नुकसान की भरपाई के लिए शिविर का आयोजन कर 75 भुक्तभोगी आश्रित किसानों के बीच मुआवजा राशि (लगभग चार लाख का चेक) का वितरण किया गया. शिविर में बुढ़मू-मांडर वनक्षेत्र अंतर्गत मैक्लुस्कीगंज प्रभारी वनपाल अशफाक अंसारी ने बताया कि वर्ष 2024-2025 से अब तक हाथियों के द्वारा किसानों की खेतों में लगी फसलों को रौंद कर नष्ट कर दिया गया था. कई जगहों पर घरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. वन विभाग ने क्षतिपूर्ति का आकलन कर लगभग चार लाख रुपये मुआवजा राशि का वितरण किया गया. श्री अंसारी ने बताया बचे रह गये आठ-दस आश्रितों को भी जल्द मुआवजा राशि दे दी जायेगी. मौके पर वनरक्षी सुनील एक्का, कोनका अध्यक्ष रामलाल गंझू, बमने के मुखिया शिवनाथ मुंडा, सुकलु साहू अन्य मौजूद थे.

फ़ोटो 2 – मुआवजा के साथ भुक्तभोगी आश्रित किसान.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola