Ranchi news : झारखंड के सात जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जायेगा

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : झारखंड के सात जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जायेगा

हजारीबाग में दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन वुड क्राफ्ट के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनेगा.

विज्ञापन

रांची.

कारीगरों और हस्तशिल्पियों के लिए राज्य सरकार कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाकर देगी. वहां एक साथ कारीगर काम कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे. इसके लिए जिडको द्वारा सात कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जायेगा. निविदा जारी कर दी गयी है. लातेहार में एक, हजारीबाग में तीन तथा पूर्वी सिंहभूम, रांची और सिमडेगा में एक-एक केंद्र का निर्माण होगा. उक्त केंद्रों के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे. हजारीबाग के बड़कागांव के नयाटांड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन के लिए वुड क्राफ्ट का कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया जायेगा. वहीं, केरेडारी में गर्री कला कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति के लिए वुड क्राफ्ट हेतु भवन का निर्माण व हजारीबाग सदर में आत्मनिर्भर हजारीबाग हैंडक्राफ्टेड टेक्सटाइल एंड गारमेंट डेवलपमेंट सोसाइटी के लिए मंडाईकला में भवन का निर्माण किया जायेगा.

रातू के सिमलिया में भी बनेगा सेंटर

रांची स्थित रातू के सिमलिया में हमारा आधार संस्थान के लिए लेदर क्राफ्ट के सीएफससी का निर्माण किया जायेगा. वहीं, लातेहार के चंदवा में लुकइया पेपर क्राफ्ट क्लस्टर के लिए औद्योगिक सहयोग समिति के लिए भवन का निर्माण होगा. पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया स्थित बालिबांध में अमरदीप सेवा संस्थान के लिए सिलाई शिल्प के लिए भवन बनाया जायेगा. सिमडेगा के बानो में सूरज प्राथमिक लाह उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के लिए लाह-चूड़ी शिल्प योजना के तहत भवन का निर्माण होगा. इन भवनों का संबंधित लघु उद्योगों को औद्योगिक गतिविधियों के प्रशिक्षण और निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए उपयोग किया जा सकेगा. इस कार्य को पूरा करने के लिए 90 दिनों का समय निर्धारित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola