Ranchi news : पत्नी से झगड़ा कर की युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
Ranchi news : पत्नी से झगड़ा कर की युवक ने की आत्महत्या

अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज

विज्ञापन

रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के आजाद रोड मुजाहिद नगर निवासी 40 वर्षीय शाहिद जमाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला था. बुधवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार जांच के क्रम में पता चला कि शाहिद जमाल हमेशा नशे में घर आता था. जिसका पत्नी विरोध करती थी. वह उससे नशा छोड़ने के लिए कहती थी. वह मंगलवार की देर रात भी नशे की हालत में घर आया था. इसी बात का विरोध करने पर पत्नी से झगड़ा किया. फिर परिवार के अन्य सदस्यों के समझाने पर अपने कमरे में अकेले सोने के लिए चला गया. बुधवार की सुबह जब वह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. परिजनों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा, तो शाहिद जमाल का फंदे से लटका मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola