मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर बरकरार, न्यूनतम तापमान माइनस वन

Updated:
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर बरकरार, न्यूनतम तापमान माइनस वन

मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर बरकरार है, शीतलहरी से बढ़ी कनकनी के कारण पूरे दिन लोग ठिठुरते दिखे.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में ठंड का कहर बरकरार है, शीतलहरी से बढ़ी कनकनी के कारण पूरे दिन लोग ठिठुरते दिखे. मैक्लुस्कीगंज की कई जगहों पर अलग-अलग तापमान रिकॉर्ड किया गया है. रविवार की सुबह छह बजे में विकास नगर स्थित लिटिल स्तर स्कूल में माइनस एक (-1) डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. वहीं हर्ट ऑफ मैक्लुस्कीगंज के निकट रहनेवाले एंग्लो समुदाय के नेल्सन पॉल बॉबी गॉर्डन के घर में लगे तापमान मापक यंत्र से न्यूनतम तापमान माइनस वन (-1) डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. उधर जोभिया स्थित राणा कंट्री कॉटेज में डिजिटल मीटर से माईनस (-0.9) डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola