झारखंड, हरियाणा समेत देश में ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी दर बढ़ी, जानें क्या है इसकी वजह

Updated at : 06 Jul 2023 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड, हरियाणा समेत देश में ग्रामीण क्षेत्रों की बेरोजगारी दर बढ़ी, जानें क्या है इसकी वजह

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग की आंकड़ों के मुताबिक जून में बेरोजगारी दर 8.45 प्रतिशत जा पहुंची है. जबकि मई के माह में बेरोजगारी दर 7.68 फीसदी थी. इस संस्था की मानें तो ये तीसरा महीना जब बेरोजगारी दर 8 फीसदी से अधिक रही है

विज्ञापन

झारखंड समेत पूरे देश में पूरे देश में बेरोजगारी दर बढ़ गयी है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इकॉनोमी यानी कि सीएमआईई ने जुलाई मंथ का डाटा जारी किया है. जिसके मुताबिक जून में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गयी है. सबसे अधिक बेरोजगारी की दर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिली है. रिसर्च करने वाली संस्था का मानना है कि ग्रामीण इलाकों जून के माह में हमेशा ही बढ़ोतरी देखने को मिलती है. इसका बड़ा कारण है गांव में जून के माह कृषि से जुड़े कार्य हम होते हैं इसलिए रोजगार के मौके घट जाते हैं.

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग की आंकड़ों के मुताबिक जून में बेरोजगारी दर 8.45 प्रतिशत जा पहुंची है. जबकि मई के माह में बेरोजगारी दर 7.68 फीसदी थी. इस संस्था की मानें तो ये तीसरा महीना जब बेरोजगारी दर 8 फीसदी से अधिक रही है. हालांकि जून के माह में बेरोजगारी दर बढ़ने का एक और बड़ा कारण है कि इस महीने में लेबर की डिमांड घट जाती है. हालांकि शहरी इलाकों की बेरोजगारी में गिरावट आयी है. फिलहाल इसकी दर 7.87 फीसदी है.

सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य छत्तीसगढ़

झारखंड में बेरोजगारी की दर देश के औसत से कम है. आंकड़ों की मानें तो पिछले कुछ वर्षों में इसकी गिरावट देखने को मिली है. साल 2017-18 में झारखंड की बेरोजगारी दर सभी आयु वर्ग में 7.7 फीसदी थी तो ये वर्ष 2020-21 में ये घटकर 3.3 फीसदी हो गयी. देश में सबसे अधिक बेरोजगारी वाले राज्य में झारखंड सातवें स्थान पर है. वहीं देश का सबसे कम बेरोजगारी वाला राज्य में छत्तीसगढ़ 1.6 फीसदी के साथ पहले स्थान पर हैं. देश में सबसे अधिक बेरोजगारी के मामले में हरियाणा 24.6 फीसदी के साथ टॉप पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola